नाग, खासी और गारो पहाड़िया कहाँ स्थित है भारत के भूगोल की यह पोस्ट भारत में स्थित पर्वत, दर्रा और झील से सम्बंधित है। यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी है।
1. नाग, खासी और गारो पहाड़िया कहाँ स्थित है ?
(a) काराकोरम पर्वतमाला में
(b) पूर्वांचल पर्वतमाला में
(c) जस्कर पर्वतमाला में
(d) हिमालय में
उत्तर - (b) पूर्वांचल पर्वतमाला में
पूर्वांचल श्रेणी के अंतर्गत गारो, खासी, जयंतिया, पटकाई और लुसाई पहाड़िया आती है। पूर्वांचल श्रेणी भारत के उत्तर-पूर्व क्षेत्र में हिमालय तंत्र का भाग है। यह लद्दाक और काराकोरम श्रृंखला के समान है।
(a) वूलर झील
(b) चिल्का झील
(c) सांभर झील
(d) गोविन्द सागर झील
उत्तर - (d) गोविन्द सागर झील
यह मानव निर्मित भारत की सबसे बड़ी झील है। इस कृत्रिम झील का निर्माण भागड़ा बांध के कारण हुआ है।
3. शिवसमुद्रम जलप्रपात किस नदी के मार्ग में पाया जाता है ?
(a) महानदी
(b) कृष्णा
(c) गोदावरी
(d) कावेरी
उत्तर - (d) कावेरी
शिवसमुद्रम जलप्रपात कर्नाटक के मांडया जिले में में कावेरी नदी पर स्थित है।
4. भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात किस राज्य में स्थित है ?
(a) महाराष्ट्र
(b) कर्नाटक
(c) आंध्रप्रदेश
(d) असम
उत्तर - (b) कर्नाटक
भारत का सबसे ऊँचा जल-प्रपात कुंचीकल है यह कर्नाटक राज्य में स्थित है।
5. लोकटक झील किस राज्य में स्थित है ?
(a) मणिपुर
(b) उत्तरप्रदेश
(c) राजस्थान
(d) ओडिशा
उत्तर - (a) मणिपुर
लोकटक झील मणिपुर राज्य में स्थित है। इस पर एक जल-विद्युत परियोजना का निर्माण किया गया था।
6. लोनार झील कहाँ स्थित है ?
(a) केरल में
(b) महाराष्ट्र में
(c) तमिलनाडु में
(d) राजस्थान में
उत्तर - (b) महाराष्ट्र में
लोनार झील महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित एक खारे पानी की झील है।
7. शिवसमुद्रम जल-प्रपात किस नदी द्वारा बनाया गया है ?
(a) गंगा
(b) यमुना
(c) कावेरी
(d) कृष्णा
उत्तर - (c) कावेरी नदी
8. बलतोड़ा हिमनद कहाँ स्थित है ?
(a) काराकोरम पर्वतमाला में
(b) पामीर पठार में
(c) शिवालिक में
(d) आल्पस में
उत्तर - (a) काराकोरम पर्वतमाला में
इस पर्वत माला में अन्य प्रमुख हिमनद है - बियाफो, सियाचिन, गॉडविन ऑस्टिन, हिस्पार इत्यादि।
9. भारत के सबसे ऊंचे जल-प्रपात का क्या नाम है ?
(a) जोग प्रपात
(b) शिम्शा प्रपात
(c) होगेनक्कल प्रपात
(d) कोर्टल्लम प्रपात
उत्तर - (a) जोग प्रपात
ऊपर दिए गए विकल्पों में भारत का सबसे ऊँचा जल-प्रपात जोग या गरसोप्पा प्रपात है इसकी ऊंचाई 253 मीटर है। यह प्रपात कर्नाटक राज्य के शिमोगा जिले में शरावती नदी पर स्थित है।यह चार छोटे-छोटे जलप्रपातों - राजा, राकेट, रोरर और दाम ब्लाचें से मिलकर बना है।
उल्लेखनीय है कि कुंचिकल भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात है। इसकी ऊंचाई 455 मीटर (1492.78 फ़ीट) है।
10. भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की लैगून झील कौन-सी है ?
(a) सांभर झील
(b) चिल्का झील
(c) वूलर झील
(d) लोनार झील
उत्तर - (b) चिल्का झील
यह समुद्र जल से बानी एक लैगून झील है यह भारत की सबसे बड़ी और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। यह झील उड़ीसा राज्य के समुद्र तट के समीप स्थित है।
ऊपर किये गए सवालो के उत्तरो के सन्दर्भ में यदि किसी को कोई भी आपत्ति हो तो आप हमे कमेंट के माध्यम से सूचित अवश्य करे। त्रुटि को समय रहते सही कर दिया जायेगा। एक सही डाटा संग्रह करने में हमारी सहायता अवश्य करे। धन्यवाद
0 Comments