![]() |
भारत का भूगोल |
1. राजस्थान के कुल क्षेत्रफल का कितने प्रतिशत भाग थार मरुस्थल में स्थित है ?
(a) 40 %
(b) 50 %
(c) 60 %
(d) 25 %
उत्तर - (c) 60 %
राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है। राजस्थान को दो बड़े भागो 60% उत्तर-पश्चिम राजस्थान और 40% दक्षिण-पूर्व राजस्थान में बांटा गया है। राजस्थान का उत्तर-पश्चिम भाग शुष्क और बहुत ही कम मात्रा में पानी वाला है। थार मरुस्थल राजस्थान के लगभग 60 प्रतिशत उत्तर-पश्चिम राजस्थान में स्थित है। थार रेगिस्तान को 'ग्रेट इंडियन डेजर्ट' भी कहा जाता है। यह भारतीय उपमहाद्वीप में उत्तर-पश्चिम भाग में स्थित एक बड़ा शुष्क क्षेत्र है।
2. कौन-सा राज्य भारत का संरक्षित राज्य है ?
(a) मेघालय
(b) नागालैंड
(c) सिक्किम
(d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर - (c) सिक्किम
ऊपर दिए गए विकल्पों में सिक्किम को भारत के संरक्षित राज्य का दर्जा प्राप्त है।
3. वह कौन-सा राज्य है जिसकी सीमा म्यांमार से नहीं लगती है ?
(a) मिजोरम
(b) असम
(c) मणिपुर
(d) अरुणाचल प्रदेश
उत्तर - (b) असम
असम राज्य की सीमा म्यांमार को नहीं छूती है। जबकि ऊपर दिए गए ओर राज्यों की सीमा म्यांमार को स्पर्श करती है।
4. अरुणाचल प्रदेश की राजधानी क्या है ?
(a) भोपाल
(b) लखनऊ
(c) ईटानगर
(d) इम्फाल
उत्तर - (c) ईटानगर
अरुणाचल प्रदेश भारत का 29 वा राज्य है इसकी राजधानी ईटानगर है।
5. कौन-सी उच्च भूमि तेलंगाना पठार का अंग नहीं है ?
(a) इनमे से कोई नहीं
(b) अरावली
(c) पूर्वी घाट
(d) सतपुड़ा
उत्तर - (b) अरावली
पूर्वी घाट और सतपुड़ा इसके अंग है जबकि अरावली उच्च भूमि तेलंगाना पठार का अंग नहीं है।
6. भारत की सबसे लम्बी सुरंग , जवाहर टनल किस राज्य में है ?
(a) हिमाचल प्रदेश
(b) राजस्थान
(c) उत्तर प्रदेश
(d) जम्मू और कश्मीर
उत्तर - (d) जम्मू और कश्मीर
2 अप्रैल, 2017 से पूर्व जवाहर टनल, यह भारत की सड़क मार्ग की सबसे लम्बी सुरंग थी। किन्तु अब वर्तमान में भारत की सबसे लम्बी सड़क सुरंग 'चेनानी-नाशरी' है। इसका निर्माण कार्य वर्ष 2011 में प्रारम्भ किया गया और इस सुरंग का उद्धघाटन 2 अप्रैल 2017 को किया गया था। इस सुरंग को 'पत्नीटॉप-सुरंग' के नाम से भी जाना जाता है। 'चेनानी-नाशरी' जो की भारत की सबसे लम्बी सड़क सुरंग है इसकी लम्बाई 9.28 किलोमीटर (30446.19 फ़ीट) है।
7. कौन-सा राज्य 'सेवन सिस्टर्स' का सदस्य है ?
(a) पश्चिम बंगाल
(b) त्रिपुरा
(c) बिहार
(d) उड़ीसा
उत्तर - (b) त्रिपुरा
पूर्वोत्तर भारत के सात प्रमुख राज्य के नाम यहाँ दिए गए है। जिन्हे 'सेवन सिस्टर्स' भी कहा जाता है। उन राज्यों के नाम इस प्रकार है -
- अरुणाचल प्रदेश
- नागालैंड
- मणिपुर
- त्रिपुरा
- असम
- मिजोरम
- मेघालय
(a) राजस्थान
(b) गुजरात
(c) गोवा
(d) महाराष्ट्र
उत्तर - (a) राजस्थान
गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र इन तीनो राज्यों की सीमा समुद्र से मिलती है। जबकि राजस्थान की सीमा समुद्र तट से नहीं मिलती है।
9. 'सबरीमाला' किस राज्य में स्थित है ?
(a) उत्तरप्रदेश
(b) मध्यप्रदेश
(c) आंध्रप्रदेश
(d) केरल
उत्तर - (d) केरल
सबरीमाला, केरल के पथनामथिट्टा जिले में स्थित है। सबरीमाला, अथप्पन देव के मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।
10. भारत का कौन-सा संघ शासित प्रदेश ऐसा है जिसमे चार जिले है , परन्तु उसके किसी-भी जिले की सीमा, उसके किसी अन्य जिले की सीमा से नहीं लगती है।
(a) चंडीगढ़
(b) दादरा तथा नगर हवेली
(c) अंडमान तथा निकोबार द्वीपसमूह
(d) पुडुचेरी
उत्तर - (d) पुडुचेरी
इसके चार जिले इस प्रकार है -
- पुडुचेरी
- कराइकल
- माहे
- यनम
पुडुचेरी केंद्रशासित प्रदेश की सीमा इसके 'माहे' क्षेत्र के द्वारा केरल से, 'पुडुचेरी' एवं 'कराइकल' क्षेत्र द्वारा तमिलनाडु से एवं 'यनम' क्षेत्र के द्वारा आंध्रप्रदेश से लगी हुई है। अतः इसके किसी भी जिले की सीमा उसके किसी भी अन्य जिले की सीमा से नहीं लगती है।
Link -3 अवश्य पढ़े - बिना ऑक्सीजन के एवरेस्ट शिखर पर पहुंचने वाला प्रथम भारतीय कौन था ?
ऊपर दिए गए सवालो के उत्तरो के सम्बन्ध में यदि किसी को कोई आपत्ति हो तो कृपया आप हमे कमेंट के माध्यम से सूचित अवश्य करे आपकी अति कृपा होगी। त्रुटि को समय रहते सही कर दिया जायेगा। यदि 'भारत के भूगोल' पर आधारित ये लेख आपको पसंद आये तो कृपया शेयर करना न भूले। धन्यवाद
0 Comments