Latest

6/recent/ticker-posts

Bharat ka Bhugol Question in Hindi

Bharat ka Bhugol Question in Hindi
भारत का भूगोल हिन्दी में 

1. भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन-सा है ?
(a) उत्तरप्रदेश
(b) मध्यप्रदेश
(c) राजस्थान
(d) महाराष्ट्र


उत्तर - (c) राजस्थान (342,239 km²)
क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है। राजस्थान के बाद इस सन्दर्भ में तीन राज्यों का क्रम इस प्रकार है -

  1. मध्यप्रदेश (308,252 km²)
  2. महाराष्ट्र (307,713 km²)
  3. उत्तरप्रदेश (243,286 km²)


2. भारत के किस राज्य की तट-रेखा सबसे लम्बी है ?
(a) उड़ीसा
(b) महाराष्ट्र
(c) तमिलनाडु
(d) आंध्रप्रदेश


उत्तर - (d) आंध्रप्रदेश
गुजरात राज्य की तट-रेखा सबसे लम्बी है। इस सन्दर्भ में दूसरा स्थान आंध्रप्रदेश राज्य का है। अतः दिए गए विकल्पों में गुजरात न होने के कारन इस प्रशन का उत्तर आंध्रप्रदेश बिलकुल सही उत्तर होगा।

3. भारत की तट-रेखा कितनी है ?
(a) 7517 किलोमीटर
(b) 5500 किलोमीटर
(c) 3500 किलोमीटर
(d) 55000 किलोमीटर


उत्तर - (a) 7517 किलोमीटर
भारत की कुल तट-रेखा 7516 से 7517 किलोमीटर लम्बी है। अतः दिए गए विकल्पों में विकल्प (a) सही उत्तर है।

4. भारत किस महाद्वीप में स्थित है ?
(a) एशिया में
(b) अफ्रीका में
(c) ऑस्ट्रेलिया में
(d) यूरोप में


उत्तर - (a) एशिया में
भारत एशिया महाद्वीप में स्थित है। संसार में कुल सात महाद्वीप है जिनके नाम इस प्रकार है-

  • अफ्रीका 
  • अंटार्कटिका 
  • ऑस्ट्रेलिया 
  • एशिया 
  • यूरोप 
  • उत्तरी अमेरिका 
  • दक्षिणी अमेरिका 


5. लक्षद्वीप में कितने द्वीपसमूह है ? 
(a) 36
(b) 37
(c) 38
(d) 39


उत्तर - (a) 36
लक्षद्वीप में 36 द्वीप है। भारत का यह सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश है। लक्षद्वीप की राजधानी कवरत्ती है।

6. पश्चिम बंगाल की सीमा कितने देशो के साथ लगती है ?
(a) एक
(b) दो
(c) तीन
(d) चार


उत्तर - (c) तीन
बांग्लादेश, भूटान और नेपाल तीन देशो के साथ पश्चिम बंगाल की सीमा लगती है।

7. आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के तटीय भूभाग को क्या कहते है ?
(a) दक्षिणी तट
(b) पूर्व तट
(c) कोंकण
(d) कोरोमंडल


उत्तर - (d) कोरोमंडल
पश्चिम में केरल के तट को मालाबार तट कहते है। जबकि आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के तटीय भूभाग को कोरोमंडल तट कहते है।

8. केरल के तट को क्या कहते है ?
(a) दक्षिणी तट
(b) मालाबार तट
(c) कोंकण
(d) कोरोमंडल


उत्तर - (b) मालाबार तट

9. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह एक दूसरे से किसके द्वारा अलग होते है ?
(a) ग्रेट चैनल
(b) टेन डिग्री चैनल
(c) बंगाल की खाड़ी
(d) दक्षिणी चीन सागर


उत्तर - (b) टेन डिग्री चैनल
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह को टेन डिग्री चैनल एक-दूसरे से अलग करता है। यह लिटिल अंडमान और कार निकोबार द्वीपों के मध्य है।

10. अंडमान-निकोबार द्वीप में 'गद्दीदार चोटी' (सैडिल पीक) कहाँ स्थित है ?
(a) उत्तरी अंडमान में
(b) लिटिल अंडमान में
(c) ग्रेट निकोबार में
(d) मध्य अंडमान में


उत्तर - (a) उत्तरी अंडमान में
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के उत्तरी अंडमान में स्थित 'सैडिल पीक' यहाँ की सर्वोच्च चोटी है।

यह भी जरूरीलोकप्रिय खोज इंजन गूगल का नाम गूगोल शब्द से व्युत्पन्न किया गया है। इस शब्द का क्या अर्थ है?
यह भी जरूरीराष्ट्रीय कैडिट कोर (NCC) की स्थापना किस वर्ष की गई थी और इसका मुख्यालय कहाँ स्थित है ?

Post a Comment

0 Comments