उत्तर- बैडमिंटन
इंडोनेशिया का राष्ट्रीय खेल बैडमिंटन है।
इंडोनेशिया
यह भारतीय और प्रशांत महासागरों के बीच दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इंडोनेशिया विश्व का सबसे बड़ा द्वीप देश है। यह 17 हजार से अधिक द्वीपों से मिलकर बना है। इसका क्षेत्रफल 19,04,569 वर्ग किलोमीटर है। यहाँ की राष्ट्रीय मुद्रा (Currency) 'इंडोनेशियाई रुपया' है। इंडोनेशिया की राजधानी 'जकार्ता' है। इस देश का राष्ट्रीय गान 'इंडोनेशिया राया' है।
इंडोनेशिया का राष्ट्रीय खेल - बैडमिंटन
बैडमिंटन एक रैकेट का खेल है। जिसमें नेट से शटलकॉक मारने के लिए रैकेट का उपयोग किया जाता है। इस खेल में मुख्य रूप से खिलाड़ियों की संख्या एक या दो होती है। इस खेल को 'एकल' एक-एक खिलाडी एक पक्ष में और 'युगल' दो-दो खिलाडी एक पक्ष में के सामान्य रूप में खेला जाता है। इस खेल को खेलने के लिए प्रयोग किये जाने वाले उपकरणों के नाम इस प्रकार है - शटलकॉक, रैकेट। बैडमिंटन के खेल के मैदान को 'कोर्ट' कहते है।
0 Comments