Biology (जीव विज्ञान) की इस पोस्ट में Biology Gk के महत्वपूर्ण प्रशन उत्तर दिए गए है। जीव विज्ञान से इस प्रकार के सवाल अवश्य ही परीक्षा में आ जाते है। आशा करते है इस लेख में दिए गए प्रशन उत्तर आपके लिए उपयोगी सिद्ध हो।
![]() |
Biology |
जीव विज्ञान (Biology) की परिभाषा
विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत जीवधारियों का अध्ययन किया जाता है। उसे जीव विज्ञान कहते है। Biology यह दो शब्दो से मिलकर बना है 1. Bio का अर्थ होता है - जीवन (Life) और 2. Logos का अर्थ होता है - अध्ययन (Study) अर्थात हम कह सकते है कि जीवन के अध्ययन के विज्ञान को बायोलॉजी कहते है।
बायोलॉजी या जीव विज्ञान शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था ?
जीव विज्ञान शब्द का प्रयोग सबसे पहले लैमार्क (Lamarck) (फ्रांस) और ट्रेविरेनस (Treviranus) (जर्मनी) नामक वैज्ञानिको ने वर्ष 1801 ई. में किया था।
'जीव विज्ञान का जनक' (Father of Biology) किसे कहा जाता है ?
अरस्तू (Aristotle 384-322 BC) , यह एक प्रसिद्ध ग्रीक दार्शनिक थे। इनके समय से ही जीव विज्ञान के एक क्रमबद्ध ज्ञान का विकास प्रारम्भ हुआ। अरस्तू ने सर्वप्रथम पौधो एवं जन्तुओ के जीवन के विभिन्न पक्षों के विषयो में अपने विचार प्रकट किये थे। इसलिए अरस्तू को 'जीव विज्ञान का जनक' (Father of Biology) कहते है। इनको 'जन्तु विज्ञान का जनक' (Father of Zoology) भी कहते है।
जीवधारियों का वर्गीकरण
संसार के समस्त जीवो को विद्वानों के द्वारा अलग-अलग विभाजित किया गया है। जो इस प्रकार है -
अरस्तू के द्वारा जीवो का वर्गीकरण
इनके द्वारा संसार के समस्त जीवो को दो समूहों में विभाजित किया गया - 1. जन्तु समूह 2. वनस्पति समूह
लीनियस के द्वारा जीवो का वर्गीकरण
लीनियस ने अपनी पुस्तक Systema Naturae में संसार के समस्त जीवधारियों को दो जगतो में विभाजित किया था।
1. पादप जगत (Plant Kingdom) और
2. जंतु जगत (Animal Kingdom)
लीनियस के द्वारा शुरू की गयी वर्गीकरण की प्रणाली के आधार पर ही आधुनिक वर्गीकरण प्रणाली की नीव पड़ी, इसलिए लीनियस को 'आधुनिक वर्गीकरण का पिता' (Father of Modern Taxonomy) कहते है।
0 Comments