१. दुनिया की सबसे ऊँची ईमारत: बुर्ज खलीफा
इसकी लंबाई 828 मीटर है और इसमें 163 मंजिलें हैं। इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य 2004 में शुरू हुआ था और आधिकारिक रूप से 2010 में इसका उद्घाटन किया गया। दुबई के डाउनटाउन में मौजूद इस बिल्डिंग को 2010 में पब्लिक के लिए खोला गया। इसका नाम यूएई के प्रेसिडेंट खलीफा बिन जाएद अल नाहयान के नाम पर रखा गया। यह इस्लामिक आर्किटेक्चर का बेहतरीन नमूना है। इसमें घर ऑफिस शॉपिंग माल होटले के अलावा 30 एकड़ में बनी झील भी है। इस इमारत के निर्माण में लगभग 97 अरब रुपए की लागत आयी।
२. दुनिया की दूसरी सबसे ऊँची ईमारत: शंघाई टावर
चीन के शंघाई में साल 2015 में बनी यह बिल्डिग 632 मीटर लंबी है और इसमें 128 फ्लोर हैं। शंघाई टावर बनाने में लगभग 2.4 अरब डॉलर की लागत आई है। इस इमारत को बनाने का काम 2008 में शुरू हुआ था। इसकी डिज़ाइन अमरीकी कंपनी जेंसेलर ने तैयार की है।पिछले साल इस इमारत के नज़दीक की ज़मीन पर दरारें दिखने के बाद इसके धंसने की चिंताएं ज़ाहिर की गईं थीं। चीन का शंघाई टावर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई के बुर्ज खलीफा से लगभग 200 मीटर छोटा है।
३. दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ईमारत: रॉयल क्लॉक टावर होटल
सऊदी अरब के मक्का में अब्राज अल-बत क्लॉक टावर के नाम से भी जानी जाती है। यह 601 मीटर ऊंची इमारत है। यह साल 2012 में बनी थी । इस बिल्डिंग के ऊपर 120 वें फ्लोर पर एक जर्मन आर्किटेक कंपनी ने क्लॉक टावर बनाया है।#Highest #Buildings #World
0 Comments