Latest

6/recent/ticker-posts

विश्व पर्यावरण दिवस World Environment Day 2020 in Hindi

   विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष 5 जून के दिन पुरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य समाज में पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु जागरूकता फैलाना है। इस दिवस को मनाने की घोषणा सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1972 ई. में की थी। इस दिवस के अंतर्गत पर्यावरण के विभिन्न पहलुओं जैसे - वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, जल प्रदूषण और अन्य तत्व जो हमारे पर्यावरण का हिस्सा है। सभी के विषय में विचार किया जाता है।
विश्व पर्यावरण दिवस | World Environment Day 2020 in Hindi
विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष किस दिन मनाया जाता है ?

विश्व पर्यावरण दिवस 2020 की थीम क्या है ?

विश्व पर्यावरण दिवस सबसे पहले कब मनाया गया था ?

संयुक्त राष्ट्र के द्वारा मानव पर्यावरण को विषय बनाकर संयुक्त राष्ट्र महासभा का आयोजन किया गया था। इस विश्व पर बातचीत के दौरान पर्यावरण दिवस का सुझाव भी दिया गया। 1972 की चर्चा के दो वर्ष पश्चात, 5 जून वर्ष 1974 से पर्यावरण दिवस को मनाना शुरू कर दिया गया और उस समय से लेकर आज तक 5 जून को प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1987 ई. में इसको मनाये जाने वाले केन्द्रो को बदलते रहने का सुझाव दिया गया और उसके बाद से ही इसके आयोजन के लिए प्रत्येक वर्ष अलग-अलग देशो को चुना जाने लगा। इस दिवस पर प्रत्येक वर्ष 143 देशो से अधिक देश भाग लेते है।

वर्ष 2020 में विश्व पर्यावरण दिवस का विषय (थीम) 'Celebrate Biodiversity' है।
  
विश्व पर्यावरण दिवस सर्वप्रथम आज से 46 वर्ष पूर्व वर्ष 1974 ई. में 5 जून के दिन मनाया गया था। तब इसको संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा मनाया गया था और उस वर्ष इसकी थीम 'केवल एक दुनिया' थी।


Post a Comment

0 Comments