Latest

6/recent/ticker-posts

जैन धर्म सामान्य ज्ञान हिंदी में | Jain Religion Gk in HIndi

1. महावीर स्वामी के प्रथम अनुयायी कौन थे ?
(a) जामिल 
(b) भद्रबाहु 
(c) स्थूलभद्र 
(d) कलिंग नरेश खारवेल 


Answer - (a) जामिल , 
यह महावीर स्वामी के दामाद एवं प्रियदर्शनी के पति थे। प्रियदर्शनी का पूरा नाम अनोज्जा प्रियदर्शनी था और यह महावीर स्वामी की पुत्री थी।

2. प्रथम जैन भिक्षुणी कौन थी ?
Answer - प्रथम जैन भिक्षुणी का नाम चम्पा था। यह नरेश दधिवाहन की पुत्री थी।   

3. जैन धर्म का प्रथम थेरा या मुख्य उपदेशक का क्या नाम था ?
Answer - आर्य सुधर्मा ,
यह अकेला ऐसा गन्धर्व था 'जो महावीर की मृत्यु के बाद भी जीवित रहा और यह ही जैन धर्म का प्रथम थेरा या मुख्य उपदेशक बना। 

4. जैन धर्म के दूसरे तीर्थकर कौन थे ?
(a) महावीर स्वामी 
(b) पाशर्वनाथ 
(c) संभव 
(d) अजितनाथ 


Answer - (d) अजितनाथ 
यह जैन धर्म के दूसरे तीर्थकर थे। अजितनाथ का प्रतीक चिन्ह हाथी है।  

5. जैन धर्म कितने सम्प्रदायों में बट गया और उनका नाम क्या है ?
Answer - जैन धर्म के दो सम्प्रदाय है - 
1. श्वेताम्बर 
2. दिगम्बर 
अनुमान के अनुसार 300 ईसा पूर्व में मगध में 12 वर्षो का भीषण अकाल पड़ा था, इस दौरान भद्रबाहु अपने शिष्यों सहित कर्नाटक चले गए लकिन कुछ अनुयायी स्थूलभद्र के साथ मगध में ही रुक गए थे। जब भद्रबाहु वापस लौटे तो उनका मगध के साधुओ के साथ गहरा मतभेद हो गया जिसके परिणामस्वरूप जैन धर्म दो सम्प्रदायों में बट गया एक था श्वेताम्बर और दूसरा था दिगम्बर। स्थूलभद्र के शिष्य श्वेताम्बर ( सफ़ेद वस्त्र धारण करने वाले ) और भद्रबाहु के शिष्य दिगम्बर ( बिना वस्त्रो के रहने वाले या नग्न ) कहलाए।

Jainism Gk in Hindi | Jain Religion General knowledge
Jain Religion Gk in Hindi


6. प्रथम जैन संगीति कब और कहाँ हुई थी ?
Answer - 300 ईसा पूर्व में
प्रथम जैन संगीति पाटलिपुत्र में हुई थी इसके अध्यक्ष स्थूलभद्र थे। 

7. दूसरी जैन संगीति कब और कहाँ हुई थी ?
Answer - छठी शताब्दी में ,
दूसरी जैन संगीति छठी शताब्दी में बल्लभी (गुजरात) में हुई थी इसके अध्यक्ष 'क्षमाश्रवण' थे।

8. जैन धर्म के त्रिरत्न कौन-से है ?
Answer - 1. सम्यक दर्शन , 2. सम्यक ज्ञान और 3. सम्यक आचरण ये तीनो जैन धर्म के त्रिरत्न कहलाते है। 

9. त्रिरत्न के अनुशीलन में किन पांच महाव्रतो का पालन अनिवार्य है ?
Answer - अहिंसा, सत्य वचन, अस्तेय, अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य 

10. जैन धर्म ने अपने आध्यात्मिक विचारो को कहाँ से ग्रहण किया है ?
Answer - सांख्य दर्शन से 
11. महावीर स्वामी की मृत्यु कब और कहाँ हुई थी ?
Answer - महावीर स्वामी की मृत्यु (निर्वाण) 72 वर्ष की आयु में 468 ईसा पूर्व में बिहार राज्य के पावापुरी (राजगीर) में हो गयी थी।  

12. खजुराहो में जैन मंदिरो का निर्माण किनके द्वारा किया गया था ?
Answer - चंदेल शासको द्वारा 

13. जैन तीर्थकरो की जीवनी भद्रबाहु के द्वारा किसमे रचित की गयी है ?
Answer - कल्पसूत्र में 

14. महावीर स्वामी को किस राजा के शासन काल में निर्वाण (मृत्यु) प्राप्त हुआ था ?
Answer - मल्लराजा सृस्तिपाल के राजप्रसाद में ,

15. मोर्योत्तर युग में जैन धर्म का प्रसिद्ध केंद्र क्या था ?
 Answer - मथुरा 

16. कर्नाटक के श्रवणबेलगोला में 10वी शताब्दी के मध्य भाग में विशाल बाहुबली की मूर्ति (गोमतेश्वर की मूर्ति) का निर्माण किसने कराया था ?
Answer - मैसूर के गंग वंश के मंत्री , चामुंड ने 

17. जैन धर्म के सप्तभंगी ज्ञान के और अन्य नाम कौन से है ?
Answer - स्यादवाद और अनेकांतवाद 


नोट : जैन धर्म को मानने वाले कुछ राजाओ के नाम इस प्रकार है -
1. उदयिन 
2. वंदराजा 
3. चन्द्रगुप्त मौर्य 
4. कलिंग नरेश खारवेल 
5. राष्ट्रकूट राजा अमोघवर्ष 
6. चंदेल शासक 
यह सभी राजा जैन धर्म के अनुयायी थे या जैन धर्म का पालन करते थे। 

नोट : जैन धर्म की कुछ मान्यताए इस प्रकार है -
  • जैन धर्म में ईश्वर की मान्यता नहीं है। 
  • जैन धर्म में आत्मा की मान्यता है। 
  • महावीर स्वामी पुनर्जन्म और कर्मवाद में विश्वास करते थे। 

Post a Comment

0 Comments