Latest

6/recent/ticker-posts

Current Affairs in Hindi 14 August 2019

1. भारत और जापान के बीच प्रथम संयुक्त सैन्य अभ्यास 'धर्म गार्जियन 2019' का आयोजन कहाँ होगा ?

उत्तर- मिजोरम के वेरेंगते में
वैरेंगते भारत के मिजोरम राज्य के कोलासिब जिले में स्थित एक कस्बा है। यह मिज़ोरम की राजधानी आइजॉल से 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह सैन्य अभ्यास 19 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2019 तक चलेगा।

Current Affairs in Hindi 14 August 2019


2. अमेरिका और भारत के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास "वज्र प्रहार" वर्ष 2019 में किस स्थान पर शुरू किया गया है ?

उत्तर- अमेरिका के सीएटल में
इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य भारत और अमेरिक दोनों के विशेष सैन्य बलों के बीच आतंकवाद विरोधी गतिविधियों के लिए अभ्यास करना है।  
पेसिफिक नॉर्थवेस्ट में पुगेट साउंड पर एक शहर स्थित है जिसका नाम "सीएटल" है। यह शहर पानी, पहाड़ों और सदाबहार जंगलों से घिरा हुआ है, और इसमें हजारों एकड़ में पार्कलैंड है। यह वाशिंगटन राज्य का सबसे बड़ा शहर है और यह एक बड़े तकनीकी उद्योग का घर है, जिसके महानगरीय क्षेत्र में माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) और अमेज़ॉन (Amazon) जैसी विश्व की सबसे बड़ी कम्पनियो का मुख्यालय है।

3. डच ओपन 2019 का ख़िताब भारत में किसने जीता है ?

उत्तर- लक्ष्य सेन ने 
फाइनल में उन्होंने जापान के युसुके ओनोदेरा को 15-21, 21-14 और 21-15 से हराकर डच ओपन 2019 का ख़िताब अपने नाम कर लिया है। 

click Here - प्रमुख लोगों के लोकप्रिय उपनाम

Post a Comment

0 Comments