द्विनाम पद्धति या जीवो/पौधो/फलो के वैज्ञानिक नाम का जनक 'कैरोलस लीनियस' नामक वैज्ञानिक को कहा जाता है। इन्हे वर्गिकी (Father of Taxo-nomy) का जनक भी कहा जाता है। इन्होने वर्ष 1753 ई. में द्विनाम पद्धति को प्रचलित किया था। इस विधि के अनुसार, प्रत्येक जीवधारी का नाम लैटिन भाषा के दो शब्दो से मिलकर बनता है। पहला शब्द वंश नाम (Generic name) और दूसरा शब्द जाति नाम (Species name) कहलाता है। वंश तथा जाति के नामो के बाद उस वैज्ञानिक का नाम लिखा जाता है, जिसने सबसे पहले उस जाति को खोजा या जिसने सबसे पहले उस जाति को वर्तमान नाम प्रदान किया था। जैसे - मनुष्य का वैज्ञानिक नाम होमो सैपियंस लिन (Homo Sapiens Linn) है। होमो (Homo) वास्तव में उस वंश का नाम है, जिसकी एक जाति सेपियन्स है। लिन (Linn), लीनियस शब्द का छोटा या लघु रूप है। इसका अर्थ यह है कि सबसे पहले लीनियस ने इस जाति को होमो सेपियन्स के नाम से पुकारा था।
जीवो/जन्तुओ/पौधो/फलो के वैज्ञानिक नाम
- मनुष्य (Man) - होमो सेपियन्स (Homo Sapiens)
- मेंढक (Frog) - राना टिगरीना (Rana Tigrina)
- सरसों (Mustard) - ब्रेसिका कैम्पेस्ट्रिस (Brassica Campestris)
- बिल्ली (Cat) - फेलिस डोमेस्टिका (Felis Domestica)
- कुत्ता (Dog) - कैनीस फॅमिलियेरिस (Canis Familiaris)
- मक्खी (Housefly) - मुस्का डोमेस्टिका (Musca Domestica)
- गाय (Cow) - बोस इन्डिक्स (Bos Indicus)
- मटर (pea ) - पाइसम सटिवम (Pisum Sativum)
- चना (Gram) - Cicer Arietinum
- आम (Mango) - मैंगीफेरा इंडिका (Mangifera Indica)
- धान (Rice) - ओरिज़ा सतिवा (Oryza Sativa )
- गेंहू (Wheat) - ट्रिटिकम एस्टीवम (Triticum aestivum)
0 Comments