Latest

6/recent/ticker-posts

वॉलीबॉल किस देश का राष्ट्रीय खेल है


वॉलीबॉल किस देश का राष्ट्रीय खेल है  इस पोस्ट में हमने वॉलीबॉल खेल के विषय में ही चर्चा की है। यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो इस प्रकार के सवाल आपके लिए विशेष रूप से आवश्यक है।

वॉलीबॉल किस देश का राष्ट्रीय खेल है

प्रशन- वॉलीबॉल किस देश का राष्ट्रीय खेल है ?
उत्तर- श्रीलंका
वॉलीबॉल, श्रीलंका का राष्ट्रीय खेल है।

वॉलीबॉल 

        इस खेल का जन्म संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था। विलियम जी मॉरगन, यह अमेरिकी नागरिक थे इन्होने वर्ष 1895 ई. में से इसे शुरू किया था। इंटरनेशनल वॉलीबॉल फेडरेशन का गठन वर्ष 1948 ई. में किया गया था। वॉलीबॉल का प्रथम विश्व कप वर्ष 1949 ई. में आयोजित हुआ था। वॉलीबॉल को ओलम्पिक में वर्ष 1964 में शामिल किया गया था। Click Now- 2. 'वेद' शब्द का क्या अर्थ है ?
       वॉलीबॉल, यह श्रीलंका का राष्ट्रीय खेल है। इसके खेल के मैदान को कोर्ट कहा जाता है। इसे खेलने के लिए केवल 12 खिलाड़ियों की आवश्यकता होती है। इस खेल में प्रत्येक पक्ष (टीम) में 6 खिलाडी होते है जिनमे से 6 खिलाडी नेट (जाल) के एक ओर व अन्य 6 खिलाडी नेट के दूसरी और होते है। प्रत्येक पक्ष के खिलाडी बॉल को दूसरे पक्ष के कोर्ट की जमीन पर डालने का प्रयास करके पॉइंट करने का प्रयास करते है।  

वॉलीबॉल के खेल का मैदान

    वॉलीबॉल के खेल के मैदान की लम्बाई 18 मीटर और चौड़ाई 9 मीटर होती है। लम्बाई के आधार पर इस मैदान को दो बराबर भागों (9 मीटर) में बाँट दिया जाता है। इसे खेलने के लिए प्रयोग की जाने वाली बॉल का वजन 9.2 से 9.9 औंस या 260 से 280 ग्राम तक होता है। 

Post a Comment

0 Comments