Latest

6/recent/ticker-posts

हिंदी-Gk Question Answer in Hindi

 1. भारत के लिए समुद्री मार्ग की खोज का श्रेय किसे जाता है ?
(a) वास्कोडिगामा 
(b) क्रिस्टोफर कोलम्बस 
(c) गैलीलियो 
(d) इनमे से कोई नहीं 


उत्तर- (a) वास्कोडिगामा
'केप ऑफ़ गुड होप' के रास्ते भारत तक के समुद्री रास्ते की खोज वास्कोडिगामा ने की थी।  वह सर्वप्रथम 1498 ई. में भारत के कालीकट के तट पर इसी मार्ग से आया था। 

2. क्रिस्टोफर कोलम्बस कहाँ का निवासी था ?  
(a) वेनिस 
(b) पेरिस 
(c) जिनोआ 
(d) पुर्तगाल 


उत्तर- (c) जिनोआ 
1492 ई. में सर्वप्रथम अमेरिका महाद्वीप की खोज क्रिस्टोफर कोलम्बस ने की थी। क्रिस्टोफर कोलम्बस 'जिनोआ' (इटली) का प्रसिद्ध नाविक था।

3.  भारत में सबसे पहले आने वाले और सबसे बाद में जाने वाले थे ?
(a) पुर्तगाली 
(b) अंग्रेज 
(c) फ्रांसीसी 
(d) डच 


उत्तर- (a) पुर्तगाली
1498 ई. में वास्कोडिगामा के भारत आने के रूप में सर्वप्रथम पुर्तगालियों का आगमन हुआ। भारत के गोवा से वे सबसे बाद में दिसंबर, 1961 में गए थे। 

4. अंग्रेज शासक चार्ल्स II को किसकी राजकुमारी से विवाह करने के लिए बम्बई दहेज में दिया गया था ?  
(a) पुर्तगाल 
(b) फ्रांस 
(c) डेनमार्क 
(d) डच 


उत्तर- (a) पुर्तगाल   
1661 ई. में इंग्लैंड के सम्राट चार्ल्स II का पुर्तगाल की राजकुमारी 'कैथरीन' से विवाह होने के कारण बम्बई दहेज के रूप में उन्हें प्राप्त हुआ था। 

5. भारत में आलू की फसल किसने शुरू की थी ?
(a) पुर्तगालियों ने 
(b) अंग्रेजो ने  
(c) फ्रांसीसी ने 
(d) डचो ने 



उत्तर- (a) पुर्तगालियों ने
हिंदी-Gk Question Answer in Hindi
हिंदी-Gk Question Answer in Hindi

6. टीपू सुल्तान कहाँ का शासक था ?
(a) मगध 
(b) हैदराबाद 
(c) मैसूर 
(d) विजयनगर 


उत्तर- (c) मैसूर
टीपू सुल्तान का जन्म 20 नवंबर, 1750 ई. में हुआ था। इनका पूरा नाम सुल्तान फतेह अली खान साहब था। इनके पिता का नाम हैदर अली था। अपने पिता की मृत्यु के पश्चात 1782 ई. में यह मैसूर का शासक बना। 

7. गुरु गोविन्द सिंह द्वारा खालसा पंथ की स्थापना किस वर्ष की गयी थी ?
(a) 1590 ई. 
(b) 1599 ई. 
(c) 1699 ई. 
(d) 1658 ई. 


उत्तर- (c) 1699 ई.
गुरु गोविन्द सिंह द्वारा आरम्भ 'पाहुल प्रणाली' में दीक्षित होने वाले व्यक्ति को खालसा कहा गया। 

8. 'अकाल तख़्त' का निर्माण किया था ?
(a) गुरु गोविन्द सिंह ने 
(b) गुरु तेग बहादुर ने 
(c) गुरु हरगोविंद ने 
(d) गुरु नानक ने 


उत्तर- (c) गुरु हरगोविंद ने
सिखो के छठवें गुरु, गुरु हरगोविंद ने 'अकाल तख़्त' की स्थापना की थी तथा उन्होंने सिखों को एक लड़ाकू जाति में बदला।  उन्होंने अमृतसर की रक्षा हेतु लोहगढ़ किले का निर्माण भी कराया था। 

9. सिखों के अंतिम गुरु कौन थे ?
(a) गुरु गोविन्द सिंह 
(b) गुरु तेग बहादुर 
(c) गुरु हरगोविंद  
(d) गुरु नानक


उत्तर- (a) गुरु गोविन्द सिंह
सिखों के दसवे एवं अंतिम गुरु 'गुरु गोविन्द सिंह' थे। इनको गुरुपद 1675 में प्राप्त हुआ था। जिस पर ये अपनी मृत्यु 1708 ई. तक बने रहे। 

10. अवध के स्वायत्त राज्य की स्थापना किसने की थी ?
(a) सआदत खां 
(b) शुजाउद्दौला
(c) आसफुद्दौला 
(d) सफदरगंज 


उत्तर- (a) सआदत खां (बुरहानुलमुल्क) 
Click Here- 1857 की क्रांति
इस लेख में दिए गए प्रशन-उत्तरो में यदि आपको कोई त्रुटि प्राप्त होती है तो हमे कमेंट के माध्यम से सूचित अवश्य करे। त्रुटि को समय रहते सही कर दिया जायेगा। एक सही और सुनिश्चित शिक्षा-सामग्री एकत्रित करने में हमारी सहायता करे। 
यदि पोस्ट अच्छी लगी हो तो पोस्ट को शेयर अवश्य करे। धन्यवाद 

Post a Comment

0 Comments