Latest

6/recent/ticker-posts

विश्व हिंदी दिवस प्रतिवर्ष किस दिन मनाया जाता है ?

विश्व हिंदी दिवस प्रतिवर्ष किस दिन मनाया जाता है ?
विश्व हिंदी दिवस


1. विश्व हिंदी दिवस प्रतिवर्ष किस दिन मनाया जाता है ?

(a) 10 जनवरी 
(b) 11 जनवरी 
(c) 12 जनवरी
(d) 14 जनवरी


उत्तर- (a) 10 जनवरी


10 जनवरी को ही विश्व हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है ?

वर्ष 1975 ई. में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी को नागपुर में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में 30 देशो के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। इस सम्मेलन की याद में भारत सरकार ने वर्ष 2006 से 10 जनवरी को प्रतिवर्ष विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया। 

विश्व हिंदी दिवस, हिंदी दिवस से अलग कैसे है ?

14 सितम्बर को प्रतिवर्ष हिंदी दिवस मनाया जाता है क्योकि इस दिन हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में भारत सरकार ने मान्यता प्रदान की थी। वर्ष 1949 ई. में 14 सितम्बर को संविधान सभा ने हिंदी भाषा को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा प्रदान किया था। हिंदी दिवस को केवल राष्ट्रीय स्तर पर ही मनाया जाता है जबकि विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भाषा को प्रोत्साहन प्रदान करना है। 


हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए किये गए संवैधानिक प्रावधान 

हिंदी विश्व की चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। संविधान में अनुच्छेद 120, 210, 343, 344 तथा 348-351 के द्वारा हिंदी भाषा के प्रोत्साहन पर बल दिया गया है। 

निष्कर्ष - प्रतिवर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाये जाने का उद्देश्य विश्व भर के लोगो में हिंदी भाषा के बारे में जागरूकता फैलाना है और हिंदी को एक अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में प्रस्तुत करना है। 

Post a Comment

0 Comments