प्रश्न - 1. हाल ही में किस ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाडी का निधन 83 वर्ष की आयु में मई, 2020 में हुआ है ?
प्रश्न - 5. उस अमेरिकन कंपनी का नाम बताइये जिसने 11,367 करोड़ रुपये में जिओ प्लेटफॉर्म्स में 2.32% हिस्सेदारी ली ?
उत्तर- एशले कूपर
इन्होने वर्ष 1950 ई. में 4 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब, और युगल में 4 ख़िताब जीते थे।
प्रश्न - 2. विश्व जैव विविधता दिवस किस दिन मनाया जाता है ?
प्रश्न - 3. पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का एयरबस A320 विमान पाकिस्तान में किस जगह दुर्घटनाग्रस्त हुआ ?
उत्तर- कराची में जिन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास, इस विमान में 107 लोग सफर कर रहे थे।
प्रश्न - 4. भारत के किस स्वास्थ्य मंत्री ने 34 सदस्यीय डब्ल्यूएचओ (WHO) कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला ?
उत्तर- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन
उत्तर- केकेआर एंड कंपनी (अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी कंपनी)
प्रश्न - 6. इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने किस एप्लीकेशन पर भारत के मौसम विज्ञान विभाग (IMD) सेवाओं को एकीकृत किया है ?
उत्तर- उमंग ऐप
प्रश्न - 7. पिछले कुछ दिनों में चर्चा में रहा ‘विशेष आहरण अधिकार’ किस अंतर्राष्ट्रीय संस्था से सम्बधित है ?
उत्तर- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
प्रश्न - 8. वर्तमान समय में भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर कौन है ?
उत्तर- शक्तिकांत दास
प्रश्न - 9. भारतीय रिजर्व बैंक ने 15000 करोड़ रुपये की पुनर्वित्त सुविधा किस अखिल भारतीय वित्तीय संस्थान को प्रदान की है ?
उत्तर- सिडबी (लघु उद्योग विकास बैंक)
प्रश्न - 10. केकेआर एंड कंपनी, जिसने हाल ही में जिओ में 2.32% हिस्सेदारी खरीदी है, किस देश की है ?
उत्तर- अमेरिका (USA)
प्रश्न -11. भारत के किस राज्य / केंद्रशासित प्रदेश ने MSMEs के लिए एक पुनरुद्धार पैकेज लॉन्च किया है, जिसको ‘ReSTART’ नाम दिया गया है ?
उत्तर- आंध्रप्रदेश ने
प्रश्न - 12. अफ्रीका दिवस किस दिन मनाया जाता है ?
उत्तर- 25 मई
1963 ई. में अफ्रीकी एकता संगठन (वर्तमान में अफ्रीकी संघ) के स्थापना दिवस के अवसर पर अफ्रीका दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न - 13 इंडियन हॉकी के किस दिग्गज खिलाडी का निधन 25 मई, 2020 को 95 वर्ष की आयु में हुआ है ?
उत्तर- बलबीर सिंह दोसांझ
बलबीर सिंह दोसांझ एक भारतीय हॉकी खिलाड़ी थे। वह तीन बार के ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता थे, जिन्होंने लंदन, हेलसिंकी और मेलबर्न ओलम्पिक में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इनका जन्म वर्ष 10 अक्टूबर, 1924 ई. में हरिपुर खालसा में हुआ था।
प्रश्न - 14. विश्व थायराइड दिवस किस दिन मनाया जाता है ?
उत्तर- 25 मई
प्रश्न - 15. विश्व मौसम विज्ञानं दिवस (World Metrology Day) किस किन मनाया जाता है ?
उत्तर- 20 मई को
प्रश्न - 16. दक्षिण एशिया के लिए जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम प्रबंधन के लिए विश्व बैंक के प्रैक्टिस मेनेजर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?
उत्तर- आभास झा (भारतीय अर्थशास्त्री)
प्रश्न- 17. हाल ही में चर्चा में रहे भारतीय विवाद समाधान केंद्र (IDRC) का प्रमुख कार्यालय (मुख्यालय) कहाँ पर स्थित है ?
उत्तर- नई दिल्ली
प्रश्न - 18. संयुक्त राष्ट्र कब से और किस दिन 'अंतर्राष्ट्रीय प्रसूति फिस्टुला दिवस' मना रहा है ?
उत्तर- वर्ष 2013 से 23 मई को
इसकी थीम है - लैंगिक असमानता समाप्त करें, स्वास्थ्य असमानताओं को समाप्त करें, फिस्टुला अब समाप्त करें।
प्रश्न - 19. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के चम्बा शहर के नीचे बनी किस सुरंग या टनल का ऑनलाइन निरिक्षण किया ?
उत्तर- नितिन गडकरी ने चारधाम परियोजना के तहत चंबा टनल का निरिक्षण किया।
बीआरओ ने चारधाम परियोजना के तहत चंबा शहर (ऋषिकेश धरासू) के नीचे बन रही सुरंग के निर्माण के कार्य में सफलता प्राप्त कर ली है। जनवरी 2019 में इस सुरंग को बनाने का कार्य शुरू हुआ था, इसके खुलने की निर्धारित तिथि जनवरी 2021 थी किन्तु कार्य के समय से पूर्व पूरा हो जाने के कारण इसे 3 माह पहले ही अक्टूबर माह में शुरू कर दिया जायेगा।
प्रश्न - 20. भारत की किस महिला मेजर को संयुक्त राष्ट्र सैन्य पुरस्कार एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड (2019) के लिए चुना गया ?
उत्तर- मेजर सुमन गवानी
प्रश्न-21. प्रथम भारतीय कौन है, जिन्हे संयुक्त राष्ट्र सैन्य पुरुस्कार 'एडवोकेट ऑफ़ द ईयर अवार्ड' मिला ?
उत्तर- मेजर सुमन गवानी
यह भी पढ़े विश्व मौसम विज्ञान दिवस : 23 मार्च
0 Comments