Latest

6/recent/ticker-posts

भारत का भूगोल (Bharat ka Bhugol Gk)

भारत का भूगोल (Bharat ka Bhugol Gk) की इस पोस्ट में 10 MCQ दिए गए है। भारत के भूगोल से सम्बंधित इस पोस्ट में दिए गए प्रशन उत्तर विशेष रूप से परीक्षा के लिए उपयोगी है।

भारत का भूगोल (Bharat ka Bhugol Gk)
भारत का भूगोल 

1. 'पाल्क स्ट्रेट' से कौन-से देश जुड़े है ?
(a) भारत और श्रीलंका
(b) पाकिस्तान और अफगानिस्तान
(c) अफगानिस्तान और चीन
(d) ब्रिटेन और फ्रांस


उत्तर - (a) भारत और श्रीलंका
पाक जलडमरूमध्य द्विपीय देश श्रीलंका और भारत के राज्य तमिलनाडु के मध्य स्थित एक जलसंयोजी है। यह बंगाल की खाड़ी को पूर्वोत्तर में पाक खाड़ी और दक्षिण पश्चिम में मन्नार की खाड़ी से जोड़ता है।

2. नीचे दिए गए विकल्पों में कौन-सा पोताश्रय प्राकृतिक पोताश्रय नहीं है ? 
(a) कोचीन
(b) चेन्नई
(c) मुंबई
(d) पारादीप


उत्तर - (b) चेन्नई
पारादीप, मुंबई और कोचीन के पोताश्रय प्राकृतिक है जबकि इसके विपरीत चेन्नई पोताश्रय एक कृत्रिम पोताश्रय है।

3. अंटार्कटिका में स्थित भारत के स्थाई अनुसन्धान केंद्र का नाम क्या है ? 
(a) दक्षिण चित्र
(b) दक्षिण गंगोत्री
(c) दक्षिण निवास
(d) इनमे से कोई नहीं


उत्तर - (b) दक्षिण गंगोत्री , यह अंटार्कटिका में स्थित भारत के स्थाई अनुसन्धान केंद्र का नाम है।


4. भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है ?
(a) दक्षिणी पूर्वी
(b) उत्तर-पूर्वी
(c) पश्चिम-पूर्वी
(d)दक्षिणी-उत्तरी


उत्तर - (b) उत्तर-पूर्वी
भारत उत्तरी तथा पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है।

5. भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का कितने प्रतिशत है ? 
(a) 3.4 प्रतिशत
(b) 2.4 प्रतिशत
(c) 5.4 प्रतिशत
(d) 6.0 प्रतिशत


उत्तर - (b) 2.4 प्रतिशत


6. भारत का सबसे पूर्वी छोर (बिंदु) कौन-सा है ?
(a) इंदिरा पॉइंट (निकोबार द्वीप में)
(b) किबिथू (अरुणाचल प्रदेश)
(c) द्वारका (गुजरात)
(d) इनमे से कोई नहीं


उत्तर - (b) किबिथू (अरुणाचल प्रदेश)
 किबिथू, भारत के अरुणाचल प्रदेश में स्थित 'अंजॉ जिले' में स्थित एक क़स्बा है। 


7. भारत का सबसे पश्चिमी छोर (बिंदु) कौन-सा है ?
(a) इंदिरा पॉइंट (निकोबार द्वीप में)
(b) अलोंग नगर (अरुणाचल प्रदेश)
(c) सरक्रीक (गुजरात)
(d) इनमे से कोई नहीं


उत्तर - (c) सरक्रीक (गुजरात)
यह भारत और पाकिस्तान की सीमा पर 96 किलोमीटर लम्बी एक ज्वारीय एस्चुरी है।

8. भारत का सबसे दक्षिणी छोर (बिंदु) कौन-सा है ?
(a) इंदिरा पॉइंट (निकोबार द्वीप में)
(b) किबिथू , अलोंग नगर (अरुणाचल प्रदेश)
(c) सरक्रीक (गुजरात)
(d) इंदिरा कॉल


उत्तर - (a) इंदिरा पॉइंट

9. भारत का सबसे उत्तरी छोर (बिंदु) कौन-सा है ?
(a) इंदिरा पॉइंट (निकोबार द्वीप में)
(b) किबिथू , अलोंग नगर (अरुणाचल प्रदेश)
(c) सरक्रीक (गुजरात)
(d) इंदिरा कॉल


उत्तर - (d) इंदिरा कॉल 
यह भारत का सबसे उत्तरी बिन्दु है यह जम्मू कश्मीर राज्य में स्थित है।

10. भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु 'इंदिरा प्वॉइंट' किस द्वीप में स्थित है ?
(a) लक्षद्वीप
(b) मालद्वीप
(c) निकोबार द्वीप में
(d) इनमे से कोई नहीं


उत्तर - (c) निकोबार द्वीप में
यह भारत के दक्षिण का सबसे दूरस्थ स्थल है।

यह भी जरूरीComputer Short Form
यह भी जरूरी - सामान्य ज्ञान क्विज - 7 Click Here
यह भी जरूरीजीव-जंतु/फल/फूल/सब्जियों के वैज्ञानिक नाम Part-1

आशा करते है आपको यह पोस्ट पसंद आयी होगी। यदि लेख अच्छा लगा हो तो कृपया पोस्ट को शेयर अवश्य करे। 

Post a Comment

0 Comments