Latest

6/recent/ticker-posts

भारतीय मुद्रा चिन्ह पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर


भारतीय मुद्रा चिन्ह पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर
भारतीय मुद्रा चिन्ह

प्रश्न - भारतीय मुद्रा के नए चिन्ह को भारत सरकार द्वारा कब स्वीकार किया गया था ?
A. 15 जुलाई 2010 ई. 
B. 16 जुलाई 2010 ई.
C. 15 अगस्त 2010 ई. 
D. 16 अगस्त 2010 ई.

उत्तर- A. 15 जुलाई 2010 ई.
भारतीय मुद्रा का यह नया प्रतीक चिन्ह देश-विदेश के स्तर पर आदान-प्रदान तथा भारत की आर्थिक सक्षमता को प्रदर्शित कर रहा है। भारतीय रुपए का यह नया चिन्ह देवनागरी लिपि के 'र' और रोमन लिपि के अक्षर 'आर' को मिलाकर बनाया गया है, इसमें एक क्षैतिज रेखा भी बनी हुई है। यह रेखा भारत देश के राष्ट्रध्वज (तिरंगा) तथा बराबर के चिन्ह को प्रतिबिंबित करती है। भारत सरकार ने वर्ष 2010 में 15 जुलाई के दिन इस चिन्ह को स्वीकार कर लिया था ।

प्रश्न - भारतीय मुद्रा के नए प्रतीक की रचना किसने की ?
A. श्री सूरज कुमार ने 
B. श्री उदय कुमार ने 
C. श्री प्रशांत नायक ने  
D. श्रीमति अर्चना नायडू ने 

उत्तर- B. श्री उदय कुमार ने  

रूपये के इस नए चिन्ह को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मुम्बई के पोस्ट ग्रेजुएट डिज़ाइनर श्री डी. उदय कुमार ने बनाया है। इस चिन्ह को वित्त मंत्रालय द्वारा आयोजित एक खुली प्रतियोगिता में प्राप्त हजारों डिजायनों में से चुना गया है। भारत सरकार द्वारा इस प्रतियोगिता में भारतीय नागरिकों से रुपए के नए चिन्ह के लिए डिजाइन आमंत्रित किए गए थे। इस चिन्ह को डिजीटल तकनीक तथा कम्प्यूटर प्रोग्राम में स्थापित करने की प्रक्रिया प्रगति पर है।
शेयर करे - सभी शेयर लिंक्स नीचे दिए गए है। धन्यवाद 

Post a Comment

0 Comments