अमेरिका का स्वतंत्रता-संग्राम
1. अमेरिका में ब्रिटिश औपनिवेशिक साम्राज्य की नीव किसके शासनकाल में डाली गयी?
उत्तर- जेम्स प्रथम
2. 'रेड इंडियन' कौन थे?
उत्तर- अमेरिका के मूल निवासी
![]() |
Freedom Struggle of America |
3. अमेरिका को आज़ादी (पूर्ण स्वतंत्रता) कब प्राप्त हुई?
उत्तर- 4 जुलाई, 1776 ई. में
4. अमेरिकी स्वतन्त्रता किन अधिकारों पर आधारित थी?
उत्तर- नैसर्गिक अधिकार (Natural Rights)
5. अमेरिका का स्वतंत्रता-युद्ध सितम्बर 1783 ई. में किस संधि के तहत समाप्त हुआ?
उत्तर- पेरिस की संधि
इस संधि के अनुसार ब्रिटेन ने उत्तरी अमेरिका के 13 अंग्रेजी उपनिवेशों की स्वतंत्रता स्वीकार कर ली।
6. अमेरिकी स्वतंत्रता-संग्राम के नायक कौन थे, जो बाद में अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति भी बने?
उत्तर- जॉर्ज वाशिंगटन
7. अमेरिकी स्वतंत्रता-संग्राम का तात्कालिक कारण क्या था एवं इस घटना का नायक कौन था?
उत्तर- 16 दिसंबर, 1773 ई. को हुई "बोस्टन की चाय पार्टी" की घटना इसका तात्कालिक कारण था एवं इस घटना का नायक 'सैमुयल एडम्स" था।
8. प्रजातंत्र की स्थापना सर्वप्रथम किस देश में हुई थी?
उत्तर- अमेरिका में
9. धर्मनिरपेक्ष राज्य की स्थापना सर्वप्रथम किस देश में हुई थी?
उत्तर- अमेरिका में
10. अमेरिकी स्वतंत्रता-संग्राम के दौरान अमेरिकावासियों का नारा क्या था ?
उत्तर- प्रतिनिधित्व नहीं तो कर नहीं
11. संसार में सर्वप्रथम लिखित संविधान किस वर्ष और किस देश ने लागू किया था ?
उत्तर- संयुक्त राज्य अमेरिका ने, वर्ष 1789 ई. में
12. 1781 ई. में उपनिवेशी सेना के सम्मुख आत्मसमर्पण करने वाला ब्रिटेन का सेनापति कौन था ?
उत्तर- लार्ड कार्नवालिस
13. विश्व का प्रथम देश कौन-सा है जिसने मनुष्य की समानता तथा उसके मौलिक अधिकारों की घोषणा की?
उत्तर- अमेरिका
14. अमेरिका में किस वर्ष दासो के आयात को अवैध घोषित किया गया था ?
उत्तर- 1808 ई. में
15. अब्राहम लिंकन किस वर्ष अमेरिका के राष्ट्रपति बने ?
उत्तर- 1860 ई. में
16. अमेरिका में गृह-युद्ध की शुरुआत कब हुई थी ?
उत्तर- 12 अप्रैल, 1861 ई. में दक्षिण एवं उत्तरी राज्यों के बीच हुई थी। दक्षिणी राज्य दासता के समर्थक एवं उत्तरी राज्य इसके विरोधी थे।
17. अमेरिकी गृह-युद्ध की शुरुआत किस राज्य से हुई थी ?
उत्तर- दक्षिणी कैरोलिना राज्य से, इसी युद्ध के फलस्वरूप ही दास-प्रथा का अंत हुआ।
18. अब्राहम लिंकन ने दास-प्रथा का उन्मूलन कब किया ?
उत्तर- 1 जनवरी, 1863 ई. को
19. "प्रजातंत्र जनता का, जनता के द्वारा और जनता लिए शासन है" - प्रजातंत्र की यह परिभाषा किसने दी थी ?
उत्तर- अब्राहम लिंकन ने
20. अब्राहम लिंकन की हत्या कब और किसने की थी ?
उत्तर- 4 मार्च, 1865 ई. में जॉन विल्कीज बूथ नामक व्यक्ति ने की थी
21. अमेरिकी गृह-युद्ध कब समाप्त हुआ ?
उत्तर- 26 मई, 1865 ई. को
22. 'अमेरिका फिलोसोफिकल सोसाइटी' की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर- बेंजामिन फ्रेंकलिन ने
अवश्य पढ़े - भारत की सबसे लम्बी सुरंग कौन-सी है India Gk
अवश्य पढ़े - अढ़ाई दिन का झोपड़ा का निर्माण किसने कराया
0 Comments