Latest

6/recent/ticker-posts

Chemical Names of Vitamin | विटामिन के रासायनिक नाम

विटामिन के रासायनिक नाम 

Chemical Names of Vitamins

vitamins ke rasaynik naam
Chemical Names of Vitamins

विटामिन की खोज किसने की थी ?


विटामिन की खोज सर एफ. जी. हॉपकिंस ( Frederick Gowland Hopkins ) ने की थी किन्तु उन्होंने इसके लिए किसी मूल नाम का प्रयोग नहीं किया था। वर्ष 1912 ई. में कैसिमिर फंक (Casimir Funk) ने मूल रूप से विटामिन शब्द का प्रयोग किया इसलिए फंक को ही विटामिन का खोजकर्ता कहा जाता है। भले ही फंक को विटामिन का खोजकर्ता कहा जाता हो परन्तु विटामिन की खोज के लिए वर्ष 1929 में क्रिस्टियान ईजकमान के साथ हॉपकिंस को फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

विटामिन क्या होते है ?


यह एक प्रकार का कार्बनिक यौगिक होता है। इन्हे रक्षात्मक पदार्थ भी कहा जाता है। ये शरीर के उपापचय (Metabolism) में रासायनिक प्रतिक्रियाओ के नियम के लिए अत्यंत आवश्यक है। विटामिन के प्रयोग से हमें कैलोरी प्राप्त नहीं होती है परन्तु यह हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमताओ को बढ़ाते है इसलिए इन्हे रक्षात्मक पदार्थ भी कहते है। 

विटामिन कितने प्रकार के होते है ?


घुलनशीलता के आधार पर विटामिन को दो भागो में बाटा जाता है - 
1. जल में घुलनशील विटामिन - विटामिन C और विटामिन B complex  दोनों जल में घुल जाते है। 
2. वसा में घुलनशील विटामिन - विटामिन K, A, D और E

विटामिन के रासायनिक नामो को याद कैसे करे ?


वैसे तो इन्हे बिना किसी ट्रिक के भी याद किया जा सकता है किन्तु हमें हमेशा कठिन शब्दो को इस प्रकार याद करना चाहिए कि आवश्यकता पड़ने पर हम छोटे से हिंट से भी उसे याद रख सके। विटामिन के नामो को याद करने के लिए यह ट्रिक बहुत ही उत्तम है। आप भी इसका प्रयोग करके इन्हे आसानी के साथ याद रख सकते है। 

विटामिन के नामो को याद करने की ट्रिक इस प्रकार है - 

Trick (ट्रिक)रथ एक टॉफी है 
( यहाँ पर 'है' का प्रयोग सिर्फ वाक्य को पूरा करने के लिए किया गया है ) 


  • 'र' का प्रयोग विटामिन A के रासायनिक नाम के लिए होगा - रेटिनॉल 
  • 'थ' का प्रयोग विटामिन B के रासायनिक नाम के लिए होगा - थायमिन 
  • 'ए' का प्रयोग विटामिन C के रासायनिक नाम के लिए होगा - एस्कॉर्बिक एसिड 
  • 'क' का प्रयोग विटामिन D के रासायनिक नाम के लिए होगा - कैल्सिफैरोल  
  • 'टॉ' का प्रयोग विटामिन E के रासायनिक नाम के लिए होगा - टोकोफैरोल  
  • 'फी' का प्रयोग विटामिन K के रासायनिक नाम के लिए होगा - फिलोक्विनॉन 

विटामिन 'बी' के प्रकार और उनके रासायनिक नाम -

(Kinds of Vitamin 'B') 

विटामिन 'बी' को B Complex के नाम से भी जाना जाता है क्योकि इसके कई रूप (forms) होते है। इसकी निम्नलिखित forms होती है। जो इस प्रकार है -

vitamin
Chemical Names of Vitamin B

विटामिन 'बी' के रासायनिक नामो को याद कैसे करे -

जिस प्रकार विटामिन के नामो को याद करने के लिए हमने ऊपर आपको एक Trick बताई है उसी प्रकार Vitamin B के रासायनिक नामो को याद करने के लिए भी हम आपको एक ट्रिक बता रहे है। Vitamin B के केमिकल नाम को याद करने की ट्रिक इस प्रकार है -

Trick (ट्रिक) - थारो नी पापा बॉस है  
( यहाँ पर 'है' का प्रयोग सिर्फ वाक्य को पूरा करने के लिए किया गया है ) 


  • 'था' का प्रयोग विटामिन B1 के रासायनिक नाम के लिए होगा -  थायमिन  
  • 'रो' का प्रयोग विटामिन  B2 के रासायनिक नाम के लिए होगा -  राइबोफ्लेविन   
  • 'नी' का प्रयोग विटामिन B3 के रासायनिक नाम के लिए होगा -  नियासिन  
  • 'पा' का प्रयोग विटामिन B5 के रासायनिक नाम के लिए होगा -  पैंटोथेनिक अम्ल   
  • 'पा' का प्रयोग विटामिन B6 के रासायनिक नाम के लिए होगा -  पाइरीडॉक्सिन  
  • 'बा' का प्रयोग विटामिन B7 के रासायनिक नाम के लिए होगा -  बायोटीन
  • 'स' का प्रयोग विटामिन B12 के रासायनिक नाम के लिए होगा - साएनोकाबालामिन
  
इस ट्रिक में विटामिन B9 का रासायनिक नाम नहीं आता है इसलिए आपको इसे स्वयं से याद रखना होगा। 



Post a Comment

0 Comments