बौद्ध धर्म
1. बुद्ध ने निर्वाण किसे कहा है ?
Answer - तृष्णा को क्षीण हो जाने की अवस्था को ही गौतम बुद्ध ने निर्वाण कहा है।
2. बौद्ध संघ में सम्मिलित होने की न्यूनतम आयु कितनी है ?
Answer - 15 वर्ष
3. बौद्ध संघ में प्रविष्टि (प्रवेश लेने) होने को क्या कहा जाता है ?
Answer - उपसम्पदा
4. गौतम बुद्ध ने किस मार्ग का उपदेश दिया है ?
Answer - मध्यम मार्ग (मध्यमा-प्रतिपद) का
5. भारत में उपासना की जाने वाली प्रथम मूर्ति संभवतः किसकी थी ?
Answer - बुद्ध की
बुद्ध ने सांसारिक दुखो के सम्बन्ध में चार आर्य सत्यो का उपदेश दिया है जो इस प्रकार है -
1. दुःख
2. दुःख समुदाय
3. दुःख निरोध
4. दुःख निरोधगामिनी प्रतिपदा
इन सांसारिक दुःखो से मुक्ति हेतु, बुद्ध ने 8 मार्गो के विषय में बताया है जो इस प्रकार है -
- सम्यक दृष्टि
- सम्यक संकल्प
- सम्यक वाणी
- सम्यक कर्मान्त
- सम्यक आजीव
- सम्यक व्यायाम
- सम्यक स्मृति
- सम्यक समाधि
बुद्ध के अनुसार इन आठ मार्गो के पालन करने के उपरांत मनुष्य की भव तृष्णा नष्ट हो जाती है और उसे निर्वाण प्राप्त हो जाता है।
बौद्ध धर्म की मान्यताये -
- बौद्ध धर्म मूलतः अनीश्वरवादी है
- इसमें आत्मा की परिकल्पना नहीं है
- बौद्ध धर्म में पुनर्जन्म की मान्यता है
Note : अनीश्वरवाद के सम्बन्ध में बौद्ध धर्म और जैन धर्म में समानता है।
![]() |
Gautam Buddha Question Answers |
6. बुध के अनुसार निर्वाण का क्या अर्थ है ?
Answer - निर्वाण बौद्ध धर्म का परम लक्ष्य है ,जिसका अर्थ है 'दीपक का बुझ जाना' अर्थात जीवन-मरण चक्र से मुक्त हो जाना।
गौतम बुद्ध ने निर्वाण प्राप्ति को सरल बनाने के लिए निम्न 10 शीलो पर बल दिया है -
- अहिंसा
- सत्य
- अस्तेय (चोरी न करना)
- अपरिग्रह (किसी प्रकार की संपत्ति न रखना)
- मद्य-सेवन न करना ( शराब का सेवन न करना)
- असमय भोजन न करना
- सुखप्रद बिस्तर पर न सोना
- धन-संचय न करना
- स्त्रियो से दूर रहना
- नृत्य-गान आदि से दूर रहना
ग्रहस्थो के लिए केवल प्रथम 5 शीलो का तथा भिक्षुओ के लिए 10 शीलो का मानना अनिवार्य था।
7. बौद्ध धर्म मानने वालो के लिए उनका पवित्र त्यौहार कौन-सा है ?
Answer - वैशाख पूर्णिमा , इसे बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।
क्योकि बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही बुद्ध का जन्म, ज्ञान की प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण की प्राप्ति हुई थी
8. बुद्ध की प्रथम मूर्ति का निर्माण किस कला के अन्तर्गत किया गया था ?
Answer - मथुरा कला में,
सर्वाधिक बुद्ध मूर्तियों का निर्माण गंधार शैली के अंतर्गत किया गया था लेकिन बुद्ध की प्रथम मूर्ति सम्भवतः मथुरा कला के अन्तर्गत बानी थी।
9. पदमसंभव (गुरु रिनपांच) का सम्बन्ध बौद्ध धर्म की किस शाखा से था ?
Answer - बज्रयान शाखा से ,
तिब्बत, भूटान एवं पडोसी देशो में बौद्ध धर्म का प्रचार इन्होने ही किया था।
10. पदमसंभव (गुरु रिनपांच) की 123 फ़ीट ऊँची मूर्ति कहाँ पर स्थित है ?
Answer - रिवालसर झील में ,
यह हिमाचल प्रदेश के मंडी क़स्बे से 24 किलोमीटर दूर सड़क मार्ग से जुड़ा एक प्राचीन तीर्थ है।
0 Comments