Latest

6/recent/ticker-posts

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में विनेश फोगट ने जीता कांस्य पदक Current Affairs 19 September 2019

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में विनेश फोगट ने जीता कांस्य पदक Current Affairs 19 September 2019
Vinesh Phogat

  विनेश फोगट एक भारतीय महिला पहलवान है जो राष्ट्रमंडल खेलो और एशियाई खेलो में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की प्रथम महिला पहलवान है। भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगट ने कजाखस्तान में हुए विश्व कुश्ती चैंपियनशिप बुधवार,18 सितम्बर 2019 में खेले गए अपने तीसरे मुकाबले में प्रेवालार्की को 4-1 से हराकर 53 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक की जीत प्राप्त की और उन्होंने 2020 के टोक्यो (जापान) ओलम्पिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। वह टोक्यो ओलम्पिक 2020 के लिए क्वालीफाई करने वाली प्रथम भारतीय महिला रेसलर है।

विनेश फोगट का परिचय 

     विनेश फोगट एक भारतीय महिला रेसलर है। जो राष्ट्रमंडल खेलो और एशियाई खेलो में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की प्रथम महिला पहलवान है। इनका जन्म 25 अगस्त 1994 को हरियाणा के भिवानी जिले में हुआ था। विनेश फोगट एक सफल रेसलर परिवार से आती है। गीता फोगट और बबीता कुमारी फोगट उनकी चचेरी बहने है। इन्होने 2014 ग्लासगो में हुए राष्ट्रमंडल खेलो में 48 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता था उसके बाद 2018 में गोल्ड कोस्ट में राष्ट्रमंडल खेलो में 50 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 2014 में इंचियोन एशियाई खेलो में 48 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता था। वर्ष 2018 के जकार्ता में हुए एशियाई खेलो में उन्होंने 50 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। वह प्रथम भारतीय महिला है जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेलो और एशियाई खेलो में स्वर्ण पदक जीता है। 

विनेश फोगट द्वारा प्राप्त किये गए पुरुस्कार 

    विनेश फोगट को 29 अगस्त वर्ष 2016 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के द्वारा भारत में खेलो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए दिए जाने वाले 'अर्जुन पुरुस्कार' से सम्मानित किया गया था। उस समय इंजूरी होने के कारण उन्होंने यह पुरुस्कार व्हील चेयर पर बैढकर प्राप्त किया था। अर्जुन पुरुस्कार का प्रारम्भ वर्ष 1961 में हुआ था। इस पुरुस्कार के रूप में पांच लाख भारतीय रूपये, अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

Post a Comment

0 Comments