इस लेख में हम आपको ईस्वी (AD) और ईसा पूर्व (BC) में क्या अंतर होता है यह बताने जा रहे है। AD की फुल फॉर्म Anno Domini होती है जबकि BC की फुल फॉर्म Before Christ होती है। AD का प्रयोग ईसा मसीह के जन्म के बाद की तारीख के लिए होता है। जबकि BC का प्रयोग ईसा मसीह के जन्म के पहले की तारीख के लिए होता है। जिस भी वर्ष के साथ AD लिखा होता है, उसका सम्बन्ध 'ईसा मसीह के जन्म के बाद' की तारीख से होता है। जिस वर्ष के साथ BC लिखा होता है, उसका सम्बन्ध 'ईसा मसीह के जन्म के पहले' की तारीख से होता है।
![]() |
ईस्वी (AD) और ईसा पूर्व (BC) में क्या अंतर होता है |
ईसा पूर्व एवं ईसवी में अंतर
वर्तमान में प्रचलित ग्रेगोरियन कैलेंडर (ईसाई कैलेंडर/जूलियन कैलेंडर) ईसाई धर्म गुरु 'ईसा मसीह' के जन्म-वर्ष पर आधारित है। ईसा मसीह के जन्म के पहले के समय को ईसा पूर्व (B.C.-Before the birth of Jesus Christ) कहा जाता है। ईसा पूर्व में वर्षो की गिनती उल्टी दिशा में की जाती है उदाहरण - जैसे महात्मा बुध का जन्म 563 ईसा पूर्व में एवं मृत्यु 483 ईसा पूर्व में हुई थी। इसका मतलब है कि ईसा मसीह के जन्म के 563 वर्ष पूर्व महात्मा बुद्ध का जन्म और 483 वर्ष पूर्व मृत्यु हुई थी।
ईसा मसीह के जन्म से प्रारम्भ हुआ वर्ष, ईसवी सन कहलाता है , इसे संक्षेप में ई. लिखा जाता है। ई. को लैटिन भाषा के शब्द A.D. में भी लिखा जाता है A.D. यानि Anno Domini का शाब्दिक अर्थ का तात्पर्य - ईसा के जन्म के वर्ष (In the year of lord Jesus Chris) से है ।
AD और BC को और किस नाम से जाना जाता है या AD और BC का दूसरा नाम क्या है?
AD की जगह CE और BC की जगह BCE का प्रयोग भी कभी-कभी किया जाता है। CE का प्रयोग "कॉमन एरा" और BCE का प्रयोग "बिफोर कॉमन एरा" के लिए किया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योकि अब अधिकांश देशो में 'ग्रेगोरियन कैलेंडर' का प्रयोग किया जाने लगा है। कभी-कभी अंग्रेजी में B.P. अक्षरों का प्रयोग किया जाता है। जिसका अर्थ होता है "वर्तमान से पहले" (Before Present)।
हमारा यह लेख आपको कैसा लगा कमेंट के माध्यम से हमे अवश्य सूचित करे। यदि लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करे।
2 Comments
शानदार जानकारी
ReplyDeleteThanks for Your Response
ReplyDelete